रविवार, 1 अप्रैल 2018

नेताजी का विज़न डॉक्यूमेंट

नेताजी का विज़न डॉक्यूमेंट

मैं यह विजन इसलिए आपको बता रहा हूँ कि आपको पता चले कि मेरी सोच कितनी दूर तक है,और यही मेरा घोषणपर्ट है ।

तर्क मुक्त भारत 

मैं जो सोचता हूँ वो तो मैं नहीं सोचता हूँ मेरे लिए सोचने के लिए मैंने सवा सौ करोड़,का कॉन्ट्रैक्ट दिया है । एक तरफ से करोड़ डालो दुसरी तरफ से ट्वीट निकलते हैं ।

 इसलिए इस बार हम घोपनापस्र में योजना लाये हैं । एक तरफ से प्रोपोगेंडा डालो दूसरी तरफ से तर्क बहार निकालो ।
हम धीरे धीरे तर्कमुक्त भारत की और बढेंगे ।

अलगलग मुद्दों पर ये मेरा विज़न है ..

शिक्षा 

एजुकेशन के मामले में हम सब डिग्री बराबर कर देंगे । अब डिग्री आपके कैरियर में बाधा नहीं बनेगी । होम साइंस लेकर भी साइंटिस्ट कहलायेंगे । इंजीनियर केवल लेखक बनेगे । एजुकेशन में हमारा प्रमुख उद्देश्य जीसस की जीवनी पढ़ाना है । तो पुस्तकें वैटिकन से इम्पोर्ट की जायेगी । शिक्षा मंत्री कोई तेज ,प्रतापी किंकीरातव्ययमूड   व्यक्ति ही होगा ।

स्वाथस
मैं और मम्मी तो वैसे भी नहीं दिखाते किसी इंडियन डॉटकर को  लेकिन बहुत लोग दिखाते हैं ।
स्वाथस के मामले में हम क्रांति करेंगे । अब डॉक्टर बनने के लिए कोई डिग्री नहीं चाहिए होगी ।
टेंट लागाकर सभी रोगों का इलाज करने वालो को सरकार बढ़ावा देगी ।

महंगाई और GST

हम gst में बदलाव लाएंगे । हमारी पॉलिसी टके सेर भाजी टेक सेर खाजा की होगी । रोटी से लेकर लंगोटी और कुटिया से लेकर कोठी तक ।  कार से लेकर भंगार तक और आचार से लेकर श्रृंगार तक सब एक ही भाव मिलेगा ।

डिफेन्स 
डिफेन्स के लिए आर्मी वालों को सेफहाउस देंगे, ताकि जब कोई पत्थर मारे तो छुप सकें ।बांस के डंडे सब आर्मी वालों को मिलेंगे । तोप गोला तो नानी के घर से आ जायेगा । नहीं भी आएगा तो वही रखा रहेगा ,कहलायेगा तो अपना ।


विदेश नीति  

कश्मीर पाकिस्तान को देकर हम पाक से सम्बन्ध पाक कर लेंगे ।
सिक्किम चीन को देकर चीन से रिश्ते चीनी से मीठे हो जायेंगे । 
बंगलादेशियो को सारे देश में कंट्रेक्ट पर रिक्शा चलाने और हाउस मेड का काम देंगे । ताकि हमसे उनके सम्बन्ध अच्छे हो जाये। उनको फ्री एंट्री देंगे ताकि घुसपैठ की समस्या खत्म हो जाए ।रोहिंग्या वैसे भी सब कश्मीर में ही बस रहे हैं । तो कश्मीर के पाकिस्तान को देने से उनकी समस्या भी हल हो जायेगी ।

स्वच्छ भारत 
हम स्वच्छ भारत जैसे अभियानों को बंद करके लोगो को प्रकृति के करीब लाने का प्रयास करेंगे ।
जितनी पुराणी एंटीक चीज़ें है उनको हम बहार भेज कर सफाई करेंगे ।

टैक्स

लोगों पर इनकम टैक्स नहीं लगाया जायेगा, ऊपरी कमाई को वैध घोषित किया जायेगा। हमारे विचार से व्यक्ति जो भी कमाने के लिए करता है सब लीगल है । हम भ्रष्टाचार को लीगल करके यह समस्या सदा के लिए मिटा देंगे ।

लोगों के खातों में सीधा पैसा जुड़ने से बीच वालों को बहुत नुकसान होता है । 
पहले जो 1 रुपया निकलता था तो कइयों को मलाई खिलाता था, और आखिरी तक 15 पैसे हो जाता था । हम उन सब के बारे में सोचते हैं । और क्योंकि हमारा चुनाव चिन्ह हाथ है तो पैसे सब को हाथ में दिए जायेंगे । एक सेर है ..

जब से लोगों ले पास खाते हो गए
गीले कइयों के माथे हो गए ।

हमें सबके पसीने की चिंता है ।
हम कोशिश करेंगे की 15 पैसे लोगों को हाथ में ही मिलें । हम एक हाथ दे और एक हाथ ले में विश्वास रखते हैं । गरीब बैंक खाते का क्या करेंगे?

विमुर्डिकन 

विमुदिरकन ने हमारा हाथ तंग कर दिया । तब से हाथ में खुजली बहुत है । और हम हाथ मलते बैठे हैं । हमें अपने हाथ की पंचो ऊँगली घी में डालनी है ।
इसलिए पुराने नोट अब फिर चलेंगे । नए नोट से केवल चूरन खरीदा जा सकेगा ।

आधार 

मोदीजी ने सब आधार से जोड़कर पता कर लिया कि किसके पास कितने खाते कितना माल है । हम आधार बंद कर देंगे । किसी पर कोई रोक नहीं होगी । अमीरों को भी सब्सिडी मिलेगी, गरीबों पर भी टैक्स लगेगा । एक और सेर आया है  ...

आधार बंद होने के बाद नया कायदा होगा, 
होगा वही जिससे हमें फायदा होगा ।

मंत्री लोग

हम उन सब लोगो को मंत्री बनायेंगे जिनको बीजेपी ने नहीं बनाया । हमारे वाले तो पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं । 

मीडिया 

मीडिया केवल बाबा वंदन गायेगा , 
सोशल मीडिया बंधन में आएगा ।

ट्विटर पर लोगों की समस्या सुनने सुलझाने पर मंत्रियो का काफी समय जाता है, इसलिए ये अब बंद किया जायेगा । मामलों को आराम से सुलझाया जायेगा ।

रोजगार 

रोजगार हमारे बाप दादा नहीं दे सके तो हम कैसे देंगे । सबको बेरोजगार घोषित करके सबको भत्ता देंगे ।

संगीत 

मन रे गा के माध्यम से संगीत को प्रोत्साहन देंगे ।ताकि सबका मन गाता रहे ।

सबको सम्मान 

सब पाएंगे सामान सम्मान, जितना पाता है हमारा श्वान ।

सड़क

सड़के कुछ ज्यादा ही बन गयी हैं , जो हमारे मिशन 3023 के प्लान में थी । इसलिए अब कोई सड़क नहीं बनायीं जायेगी ।सडकों का पैसा सीधा ठेकेदारों के खाते में जाता रहेगा ।

रेल 

 रेल बजट बंद होने से एक मंत्री का पद और काम बड़ा कम हो गया है, कम से कम एक पार्टी को खुश रखने के लिए यह मंत्रालय और बजट जरूरी है ।
इसलिए रेल बजट फिर बनाया जायेगा ताकि हम नई गाड़ियों के घोषणायें कर सकें ।

मन की बात

आपने पांच साल मन की बात सुनी , अब जुल्फी एंकल, AManuS और सिध्ररम्य जी मिलकर तन बदन की बात करेंगे । ताकि लोग कहें ... मज़ा आया ।

प्रधानमंत्री का आराम 

प्रधानमंत्री को बहुत काम होता है इसलिए हम प्रधानमंत्री को साल में दो बार छुट्टि देंगे ताकि बैंकॉक से फ्रेश होकर आ सकें ।

कानून 
हमारे पीटर पेटीग्रीव जिन्होंने जीरो को ढूँढा था अब सबको जेल भेजेंगे । और जो जज उनकी बात नहीं मानेंगे उनको भी जेल भेजेंगे । अब कानून हमारे हाथ में होगा ।

कावेरी विवाद
हमने कर्नाटक और तमिलनाडु के पानी के विवाद का हल निकाला है । हम अपने दायें डिंपल का जलकुण्ड बनाकर कर्नाटक को देंगे, और बायें डिंपल को तमिल नाडु को देंगे । डिंपल में पानी भरने का काम अजीत पवार जी निरंतर करते रहेंगे ।।इस योजना को हमने नाम दिया है डिंपल पे स्प्रिंकल ।

Gdp 

हमारी जीडीपी बड़ी कम रहती है इसलिए हम सब घोटालों के ट्रांज़ैक्शन को भी जीडीपी में शामिल करेंगे इससे हमारी जीडीपी दुगनी हो जायेगी ।
हम माल्या, ललित मोदी , नीरव मोदी सबको वापस ले आयेंगे । इनसे हमारे पुराने सम्बन्ध है और सुरक्षा देखकर ये खुद ही लौट आयेंगे ।

अंत में...
हम लोग संघ के लोग नहीं है हमें सब याद नहीं रहता इसलिए तो घोषनापत्र में इतना ही । लेकिन...

लिखे हैं सब खून से स्याही न समझना ,
हमको जिंदगी भर गधा ही न समझना ।।

सीसी भरी गुलाब की पत्थर से फोड़ दूँ,
मिल जाए मुफ़्त माल तो काहे को छोड़ दूँ ।

लिखा तो कम है मगर ज्यादा समझना ,
इस घोस्नापार्टर को बस आधा समझना ।।

1 टिप्पणी:

  1. पप्पू और गुड़िया की पार्टी की प्रत्येक नीति का बखिया उधेड़ दीया। क्या कहने हैं, डिंपल पे स्प्रिंकल बहुत ही क्रांतिकारी विचार है

    जवाब देंहटाएं